अपने मोबाईल में हिन्दी पञ्जाबी में बिल्कुल आसानी से कैसे लिखें?

दोस्तों, बहुत लोगों को मैंने देखा है की वो हिन्दी या पञ्जाबी को रोमन स्क्रिप्ट में लिखते हैं। जो की बड़ा ही अटपटा सा और पढ़ने में मुश्किल सा हो जाता है। यदि आप इंग्लिश लिखते हैं तो रोमन स्क्रिप्ट use करें। हिन्दी लिखते हैं तो देवनागरी (जैसे की इस टाइम मैं कर रहा हूँ) और पञ्जाबी लिखते हैं तो गुरमुखि use करें।

इसके लिए एंड्रॉयड मोबाईल में, दुनिया का सबसे बढ़िया कीबोर्ड गूगल नहीं है। न!!

सबसे बढ़िया कीबोर्ड है स्विफ्ट कीबोर्ड। बहुत ही जबरदस्त।

IMG_20200724_122526

हाँ लेकिन अब क्यूंकी इसको माइक्रोसॉफ्ट ने खरीद लिया है, और इस का नाम भी मीक्रॉसफोट स्विफ्ट कर दिया है, तो आने वाले दिनों में यह इतना ही बढ़िया रहेगा, इसकी कोई गारंटी नहीं है।

इसको आप गूगल प्ले स्टोर से यहाँ से डाउनलोड कर सकते हैं।

डाउनलोड होने के बाद आपके मोबाईल की Settings> Additional Settings> Language & Input> Manage Keyboard में जाकर यह 2-तीन स्टेप करने होते हैं। (लेकिन पहले बार इंस्टॉल होने के बाद यह खुद ही वही 3 स्टेप यह खुद ही ऑफर कर देता है, सेटिंग में अलग से जाकर करने की जरूरत नहीं पड़ती)
IMG_20200724_122637

  • स्विफ्ट कीबोर्ड को सिलेक्ट कर लीजिए।
    IMG_20200724_122836
  • दूसरे में ‘स्विफ्ट’ कीबोर्ड को सिलेक्ट करना होता है।
    IMG_20200724_123009
  • तीसरे में स्विफ्ट की बोर्ड की एक दो सेटिंग अपनी चाहत के मुताबिक चेंज कर लीजिए।
    IMG_20200724_123116
    उसके बाद आप तयार हैं की बोर्ड use करने के लिए।
  • एक तो आप ने यदि 2-3 लैंग्वेज सिलेक्ट की हैं (मैं कहूँगा की 2 ही कीजिए, 3 लैंग्वेज सिलेक्ट करने से इसका कन्फ़्युशन बढ़ जाता है), तो आपको बार बार लैंग्वेज चेंज करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
    IMG_20200724_123207

यह खुद ब खुद वही लैंग्वेज के शब्द दिखाता है, जिसमें आप लिख रहे हैं। यानि यदि आपने ‘t-u-m’ दबाया, तो यह ‘तुम’ ही टाइप करेगा, और यदि आपने ‘y-o-u’ टाइप किया है तो ‘you’ ही टाइप करेगा।

उसके इलावा आप लेटर्स के ऊपर से स्वाइप करके, फ़्लो टाइप भी कर सकते हैं।

इसके इलावा आप वॉयस कीबोर्ड भी use कर सकते हैं। एक बार use ज़रूर करके देखियेगा, हिन्दी में, आप हैरान रह जाएंगे।
IMG_20200724_123258
लेकिन उसमें आप एक ही लैंग्वेज सिलेक्ट करेंगे तो अच्छा रहेगा, वरना वो यूस्फल नहीं होगा। मैं आपको उसमें हिन्दी सिलेक्ट करके रखने की सलाह दूंगा। उससे, आप सीधा फ़ास्ट फ़ास्ट हिन्दी में ही बात कर सकते हैं।

इन्जॉय!!

#type
#Hindi
#Punjabi
#typing
#android
#mobile
#how to type in hindi

1 Like