बठिंडा हेल्पर व्हाट्सप्प ग्रुप के साथियो: Be ready for BH-L1

बठिंडा हेल्पर ग्रुप के रुल्स जरूर पढ़ें, बढिय़ा मेंबर्स को एक्स्ट्रा privilege मिल सकते हैं, रूल breaker को restrict या exit किया जा सकता है।
इन्ही रुल्स की अपडेटड कॉपी आप उसी टेलग्रैम ग्रुप में यहाँ पर पढ़ सकते हैं।

  1. इस ग्रुप का पर्पस/मकसद: बठिंडा वासियों के द्वारा दूसरे बठिंडा वासियों की मदद। भ्रष्टाचार से मुक्ति की और संघर्ष, जॉब्स का लेन/देन। प्रॉपर्टी का लेन/देन। किसी भी ईमानदार, बिना लारा लगाने वाले कारीगर/प्रोफेशनल के नंबरस का आदान/प्रदान।

  2. इस ग्रुप में जुड़ने के लिए, ऐक्टिव रहने के लिए आपको अपनी बेसिक intro ग्रुप admin को देनी होगी, टेलग्रैम प्रोफाइल में आपकी अपनी असली प्रोफाइल फोटो लगानी होगी, जो सभी मेंबर्स को visible हो। (सब को प्रोफाइल pic दिखाने के लिए Settings > profile photo > everybody select करना होता है। (यदि आप female हैं और अपनी असली प्रोफाइल pic नहीँ लगाना चाहतीं, तो फ़िर ग्रुप Admin से संपर्क कीजिए)। असली प्रोफाइल pic के बिना आपको mute किया जा सकता है। या फिर आपको ग्रुप ही छोड़ना पड़ सकता है। और यदि ग्रुप में किसी भी msg भेजने वाले मेम्बर की तस्वीर आपको नहीं दिखती, तो आप यह चीज ग्रुप में बताएं, उसी टाइम उस मेम्बर को mute/exit कर दिया जाएगा।

  3. दूसरे किसी भी प्लेटफॉर्म से उठाए गए msgs का ज्यों का त्यों कॉपी पेस्ट, या कोई भी इक्स्टर्नल लिंक, या कोई फोटो/विडिओ 95% मेंबरेस को allowed नहीँ है। केवल टेक्स्ट and voice msgs ही allowed हैं।

  4. लेकिन फिर भी यदि आप किसी मेम्बर की मदद करने के लिए कोई लिंक/photo/video शेयर करना चाहते हैं तो यहाँ बताए तरीके आपके पास हैं।

  5. यदि किसी मेम्बर ने किसी ग्रुप की किसी भी फीमैल मेम्बर को पर्सनल msg भेजा, और उस फीमैल मेम्बर ने हमें इसकी शिकायत कर दी, या स्क्रीन शॉट भेज दिया, तो हम बिना कोई सफाई दिए, उस मेम्बर को हमेशा के लिए ग्रुप से बैन कर देंगे।

  6. अपने msgs ALL CAPS में मत लिखें, यह ग्रुप में शाउटिंग के बराबर होते हैं।

  7. यदि आप किसी msg के जबाब में अपना msg भेज रहे हैं तो उस msg को सिलेक्ट करके उसका रिप्लाइ करें। इससे आपके 5 सेकंड एक्स्ट्रा तो लगेंगे, लेकिन ग्रुप में सभी को आसानी से मालूम पड़ सकेगा की आप किस msg के जबाब में अपनी बात कह रहे हैं। वरना ऐसी लिनीअर चैट में कन्फ़्युशन बढ़ता ही जाता है।

  8. यदि आपकी बात किसी एक मेम्बर के संभनध में ही है, तो पहले 1-2 msgs के बाद आप पूरे ग्रुप को डिस्टर्ब करने की बजाय उस मेम्बर से वो चीज पर्सोनली डिस्कस करें।

  9. कृपया ग्रुप में फॉर्मैलिटी से बचें। इसमें कोई गुड मॉर्निंग, गुड ईव्निंग, या कोई फेस्टिवल विशस आदि बिल्कुल भी allowed नहीं हैं। न ही इस ग्रुप में फेस्बूक/यूट्यूब विडिओ के लिंक शेरिंग allowed है। (हम इस ग्रुप को फेस्बूक नहीं बनाना चाहते)।

  10. लंबी बहस/डिबेट/डिस्कशन के लिए यह ग्रुप प्रापर जगह नहीं है। बल्कि उसके लिए BathindaHelper.com वेबसाईट है। और ऐसा इंतजाम किया हुआ है की आप लिखेंगे, बठिंडा हेल्पर वेबसाईट पर, लेकिन वो उस msg की summary automatically इस ग्रुप में शेयर हो जाएगी। जिसमें की आपकी उस पोस्ट का लिंक भी होगा, जिस पर क्लिक करके कोई भी मेम्बर आपकी बात का जबाब भी दे पाएगा।

  11. कोई भी मेम्बर अपने खुद के काम के बारे में महीने 2 महीने में सिर्फ एक बार ही ग्रुप को बता सकता है। लेकिन बिना पूछे रोज रोज खुद के काम को ऐड्वर्टाइज़ करना allowed नहीं। इनफार्मेशन देना, और ऐड्वर्टाइज़ करना, दोनों का फरक समझ कर खुद के बारे में बताएंगे तो कोई दिक्कत नहीं। सेल्फ ऐड्वर्टाइज़्मन्ट बिल्कुल भी allowed नहीं है। यदि किसी मेम्बर के पूछे जाने के जबाब में आप किसी खुद के, या अपने किसी क्लोज़ रेलटिव/फ्रेंड के बिजनस का रेफ्रन्स दे रहे हैं तो कृपया पूछने वाले को यह बात बताएं की आप उसको खुद के (या क्लोज़ रेलटिव) का ही रेफ्रन्स दे रहे हैं।

  12. ग्रुप एडमिन को आपके contact में आपका मोबाइल नंबर दिखना चाहिए।

बढिय़ा/privileged मेंबर बनने के लिए आप अपने friends को ग्रुप में ऐड कर सकते हैं। ग्रुप में ज़्यादा से ज़्यादा ऐक्टिव हो सकते हैं। और किसी दिन हमसे मिलकर जा सकते हैं। प्रिविलिज्ड मेम्बर्स को कुछ एक्स्ट्रा छूट हैं।

इसके विपरीत, कोई भी पहली गलती पर आपको mute किया जाएगा। दूसरी ग़लती प़र exit.
इसके इलावा किसी गम्भीर ग़लती के लिए आपको सदा के लिए बैन भी किया जा सकता है। ग्रुप को साफ़ रखने के लिए ये हमारी मज़बूरी होगी/है।

बॉबी जोफ़न
फाउन्डर बठिंडा हेल्पर ग्रुपस।
:pray:t3:

#telegram
#group
#rules

1 Like